Ranchi: रांची के ससम्मान सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का बुधवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। राजधानी रांची में स्थित बिशप हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है। बिशप हाउस ने बताया कि मंगलवार को कार्डिनल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मांडर के लिंक्स हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद चार बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। कार्डिनल के निधन की सूचना से पूरे झारखण्ड और मसीही समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



