कटकमसांडी (हजारीबाग)। सघन आबादी से गुजरे 33 हजार तार के नीचे सेफ्टी वायर की जाली लगाने को लेकर पेलावल दक्षिणी पंचायत के मुखिया नूरजहां ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र दिया है। पत्र में कहा गया है कि पेलावल आजादनगर से लेकर रोमी तक सघन इलाके से जर्जर पोल के सहारे 33 हजार का तार जगह जगह सघन घरों के ऊपर से होकर गुजरा है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। पत्र में यह भी कहा गया है कि तार के नीचे कहीं भी सेफ्टी वायर नहीं दिया गया है, जिसके कारण तार के टूटने से अक्सर छोटी मोटी हादसे होती आ रही है। मुखिया नूरजहां ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से संभावित दुर्घटना से बचने के लिए तार के नीचे जाली लगाने की मांग की है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





