Patna। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) शनिवार को पूर्व मंत्री नीरज कुमार के पटना जिले के मोकामा आवास पर जाकर उनकी माता स्वर्गीय सुधा सिन्हा के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. सुधा सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।