RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके 81वें जन्मदिन पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी और आशीर्वाद लिया। इस दौरान सामूहिक रूप से केक भी काटा गया।
इस अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, विधायक बसंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक लूईस मरांडी, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



