![](https://ik.imagekit.io/stdigital/wp-content/uploads/2024/06/24.06.2024_LEADERBOARD-4-scaled.jpg)
Bhopal। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शनिवार को उज्जैन में खुली जेल कॉलोनी भैरवगढ़ का लोकार्पण किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा बंदियों के पुनर्वास की दिशा में की गई इस पहल के तहत 20 बंदी क्षमता की खुली जेल का निर्माण किया गया है, जिसमें बंदी अपने परिवार सहित निवास कर सकेंगे। इस खुली जेल की निर्माण लागत तीन करोड़ 25 लाख 48 हजार रुपये है। खुली जेल में 20 दण्डित बंदी अपने परिवार के साथ रहकर अपने कौशल अनुरूप रोजगार प्राप्त कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सामाजिक जीवन यापन कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रदेश के जेल डीजी गोविंद प्रताप सिंह, संभागायुक्त संजय गुप्ता और डीआईजी जेल एम.आर. पटेल उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित उज्जैन भैरवगढ़ खुली जेल प्रदेश की आठवीं खुली जेल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश की जेलों में कैदियों को संपूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन कृत संकल्पित है। भैरवगढ़ की इस खुली जेल कॉलोनी का नियोजित ढंग से निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा इस दौरान नवनिर्मित खुली जेल कॉलोनी का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव को जेल सुरक्षा बल द्वारा सलामी दी गई।
![](https://ik.imagekit.io/stdigital/wp-content/uploads/2024/06/24.06.2024_MEDIUM-4.jpg)