रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद होने वाले पांच जवानों की शहादत पर शोक जताया है। जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सोरेन ने कहा कि जवानों की शहादत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा वीर जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.




