पूर्वी सिंहभूम। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को कोलकाता से रांची लौटते समय पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े : योगी सरकार का संकल्प, 2047 तक यूपी बनेगा कृषि उत्पादकता में वैश्विक लीडर
मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोकनृत्य के साथ उनका अभिनंदन किया। पारंपरिक गीत-संगीत की गूंज और उत्सवमय माहौल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन सतर्क दिखाई दिया।



