Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का बालप्रेम किसी से छिपा नहीं है। शुक्रवार को अयोध्या आगमन पर भी मुख्यमंत्री ने रामपथ पर बच्चों से हालचाल जाना था, तो शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) जब अयोध्या पहुंचे तो यहां भी मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बच्चों से मिलने लगे। सर्द मौसम में बच्चे अपने बीच आदित्यनाथ को पाकर भाव विह्वल हो गए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पहले उनका नाम पूछा, फिर बोले- स्कूल जाते हो, क्या-क्या पढ़ाई करते हो। यह प्रश्न सुनकर मुस्कुराते बच्चों ने उनके प्रश्नों का जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री ने यहां कई बच्चों से बातचीत की।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





