Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अयोध्या पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया तथा दो नई अमृत भारत ट्रेन और छ: नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अमृत भारत ट्रेन में बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





