रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कार्यालयों में चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी को लेकर पूर्व के आदेश में बदलाव किया है। चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी के लिए पहले 26 अक्टूबर को छुट्टी दी गयी थी। लेकिन इसमें बदलाव करते हुए अब 27 अक्टूबर को छुट्टी दी गयी है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक, प्रशासनिक तथा राज्यभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रणव कुमार बब्बू ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की छुट्टी के लिए 26 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर करने की मांग मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की थी। इसके अलावा भी कई कायस्थ संगठनों ने 26 की जगह 27 को छुट्टी देने की मांग की थी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now