रांची : सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (सीआइपी) का 105वां स्थापना दिवस सह एलुमनी मीट मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। सीआइपी के आरबी डेविस ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स के डायरेक्टर प्रो डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार और झारखंड रीजन के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स राकेश मिश्रा होंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर एक सीएमई का भी आयोजन किया जायेगा जिसकी थीम मेंटल हेल्थ इन पोस्ट कोविड वर्ल्ड होगा। यह जानकारी सीआइपी के डायरेक्टर प्रो डॉ बासुदेव दास ने दी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





