गोड्डा। जिले में पहली बार रेलवे की सीटी ने दस्तक दे दी है। भारतीय रेलवे के गोड्डा जिला में पहुंचने के बाद पहली बार एक पटरी से लदी मालगाड़ी जिले में बने रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने पहुंच कर इस सुखद क्षण का खूब आनंद उठाया। आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी पर चढ़कर सरकार एवं स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे का शुक्रिया अदा किया। ज्ञात हो कि सांसद ने गोड्डा को रेल से जोड़ने के लिए आरंभ से ही प्रयास जारी रखा था।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


