रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से बुधवार को जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel and Power) के कॉरपोरेट अफेयर्स हेड, झारखंड सुयस शुक्ला ने औपचारिक मुलाकात की। श्री शुक्ला ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा और बताया कि जिंदल कंपनी के द्वारा 15 अगस्त 2023 से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया कैंपेन चलाया जाना है। इसी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस कैंपेन के लिए जिंदल कंपनी को बधाई और शुभकामनाएं दी ।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



