रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस पोर्टल पर कोई भी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम अपने प्रोजेक्ट के आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़े मामलों को रजिस्टर करा सकते हैं।
इसके तहत वे जमीन अधिग्रहण, खनन फॉरेस्ट क्लीयरेंस और कानून एवं व्यवस्था आदि से जुड़ी समस्याओं को इस पोर्टल में दर्ज करा सकेंगे। इसके उपरांत राज्य स्तर पर गठित कमेटी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर उस समस्या का समाधान करेगी।
मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, भू राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव एल ख़ियांगते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और भू राजस्व के निदेशक करण सत्यार्थी उपस्थित थे ।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now