NEW DELHI: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग एक घंटे तक चली। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है।
उल्लेखनीय है कि मोहन यादव मंत्रिमंडल के 28 मंत्रियों ने 25 दिसंबर को शपथ ली थी। इसके पहले दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले चुके हैं। फिलहाल इन मंत्रियों के विभागों का वितरण नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद मंत्रियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। गुरुवार को कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now