रांची। झारखंड में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। 13 मार्च शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित विधानसभा परिसर से राज्य के 12 नए अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न थानों को पेट्रोलिंग के लिए बड़ी संख्या में वाहन भी उपलब्ध कराएंगे। पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन थानों को सौंपे जाएंगे, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस की क्षमता और मजबूत होगी।
यह भी पढ़े : कैबिनेट : झारखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहीं छात्राओं को मिलेगा मानकी मुंडा छात्रवृति योजना का लाभ
बताया गया है कि राज्य में कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से प्रथम चरण में यह वाहन पुलिस थानों को दिए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि नए अत्याधुनिक थानों के निर्माण और आधुनिक वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा आम जनता को त्वरित और बेहतर सुरक्षा सेवा मिल सकेगी। इस कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।


