बेरमो। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने आज पर्चा दाखिल किया। तेनुघाट स्थित सदर अनुमंडल अधिकारी के समक्ष अपराहन 1:30 बजे तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अनूप सिंह ने पत्रकारों ने कहा कि वे अपने पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा किये गये कामों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
नामांकन के बाद के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश अध्यक्ष डाॅक्टर रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ,कृषि मंत्री बादल और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे समेत अन्य जैना मोड़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह ने भरा पर्चा, कहा- पिता राजेंद्र सिंह के किये गए कामों को आगे बढ़ायेंगे
Previous Articleकांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपने ही मंत्री को घेरा
Next Article भोजपुरी सिंगर ने की भागकर शादी, अब आई बड़ी मुसिबत



