खूंटी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में खूंटी सीट में कांग्रेस की हार जिला प्रशासन की हेराफेरी के कारण हुई। प्रशासन की हेराफेरी के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार काली चरण मुंडा काफी मतों कें अंतर से चुनाव हारे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खूंटी पहुंचे डॉ उरांव गुरुवार को खूंटी क्लब में कार्यकर्ता की बेठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लोकसभा चुनाव के दौरान की खामियों को दूर किया जायेगा। गठबंधन को लेकर अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे। झामुमो और अन्य दलों के साथ बातचीत चल रही है। सीट के बंटवारे कें संबंध में उन्होंने कहा कि अभी बात चल रही है। जब दिल मिल जायेंगे, तो सीट भी तय हो जायेगी। जीत सुनिश्चित करने को लेकर तैयारी पहले से हो रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व झारखंड आयेगा। भाजपा को लेकर कहा कि भाजपा घर-घर कमल की बात कर रही है, लेकिन कमल तो तालाब में होता है। हाथ तो पहले से ही सभी घरों में है। उन हाथों को जगाया जायेगा।
विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करेंगे। गठबंधन के अन्य उम्मीदवारों का भी जिताया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग नाराज हैं। पारा शिक्षक , आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हर वर्ग के लोग सरकार से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जनता भाजपा सरकार से निजात पाना चाहती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया जायेगा। सरकार ने जनता से 24 घंटे बिजली का वादा किया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। राजधानी रांची में भी 24 घंटे बिजली नहीं मिलती। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कार्यकर्ताओं कें साथ विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सांसद धीरज साहू, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चैधरी, रौषन सुरीन, सुरेंद्र मिश्र, ओम प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now