बरही। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 136वें स्थापना दिवस प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरही में कांग्रेस के समर्पित सिपाहियों ने झंडोत्तोलन कर पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस बीच कांग्रेस के उत्साहित युवा साथियों ने लोगों के बीच मिठाईयां बांटकर अपनी खुशियां जाहिर की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल रजा ने किया। संचालन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष इकबाल रजा ने कहा जिन्होंने अपने वतन की खातिर परिवार के कई सदस्यों की कुर्बानियां दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान वारसी ने कहा कांग्रेस के समर्पित सिपाहियों का यह कर्तव्य बनता है कि कांग्रेस पार्टी के सेकुलर विचारधारा को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए साथ ही साथ बरही विधानसभा का चहुमुखी विकास के लिए हम माननीय विधायक बरही विधानसभा उमाशंकर अकेला यादव के नेतृत्व में निस्वार्थ भावना से सदैव तत्पर रहेंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने मुख्य रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉक्टर निजामुद्दीन अंसारी, विधानसभा युवा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखंड ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष यमुना यादव, प्रमोद सिंह, पवन सिंह, प्रयाग प्रसाद, देवचंद यादव, मुकेश गुप्ता, टिंकू केसरी, तौकीर रजा, पंकज पासवान, महेश यादव, निजामुद्दीन, शशि जयसवाल, छोटे ठाकुर, सरताज अहमद, फिरदोस खान, मनोज रविदास, गणेश मेहता, राम कुमार दास, योगेश्वर प्रसाद, रामसहाय यादव, मोहम्मद अयूब अंसारी, इमरान खान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद वारिस, उमेश यादव, मोहम्मद तय्यब, मोहम्मद जमीरउद्दीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now