रांची। प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि देश में औद्योगिकीकरण, कृषि क्रांति के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आधारशिला रखा। उन्होंने ऐसे वक्त पर हिंदुस्तान का नेतृत्व किया, जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now