खूँटी। आज कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव ने झारखण्ड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात कर खूँटी सहित अन्य क्षेत्रों की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि खूँटी जिले में कैथी भाषा के जानकार व्यक्ति की कमी रही है। जिसके कारण खतियान पट्टा दाखिल-खारिज समेत कैथी भाषा में उल्लिखित दस्तावेज को पढ़ने और समझने में दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में भूमि सम्बन्धी दस्तावेज सुधार में कठिनाई हो रही है। इस समस्या को देखते हुए सयुम अंसारी ने कहा कि जन हित में प्रतिनियोक्ति के सम्बध में झरखण्ड सरकार के गामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से कराने की गुहार लगाई। और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भूमि की परिमापण गड़बड़ी का सुधार करने से आपसी मतभेदता भूमि घोटाला सभी विषय रुक जाएंगे। और वास्तविक मालिक को भी समस्या से निजात मिल सकेगा। साथ ही, खूँटी जिला के विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुआ। उन्होंने कहा कि मंत्री का आश्वासन संतुष्ट जनक रहा। साथ में, कांग्रेस के पूर्व महासचिव इसराइल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, नावेल बेक, लूइसा पूर्ती आदि शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





