पूर्वी सिंहभूम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने रविवार को वोट की चोरी विषय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रजेंटेशन प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पदाधिकारियों से सजग रहते हुए पूरे प्रजेंटेशन को ध्यानपूर्वक देखने और इसकी जानकारियों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रजेंटेशन से मतदान प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों को समझने और उन्हें दूर करने के लिए जन आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े : रिश्तेदार ने मासूम बच्ची के साथ की दरिंदगी , हुआ गिरफ्तार
दुबे ने आरोप लगाया कि कई बूथों में फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, एक ही घर के पते पर 80-80 लोगों के नाम दर्ज हैं, पिता के नाम में हेरफेर की गई है और लाखों मतदाताओं के नाम गलत मंशा से जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि एक मतदाता का नाम दो से चार बूथों में दर्ज कर फर्जी मतदान कराया जा रहा है, जो कर्नाटक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी देखा गया है। अब हर बूथ का निरीक्षण आवश्यक है।
उन्होंने निर्वाचन आयोग से मतदान दिवस के सीसीटीवी फुटेज कांग्रेस पार्टी को सौंपने की मांग की और कहा कि फर्जी मतदान कराने वालों और षड्यंत्र रचने वालों को जेल भेजा जाए तथा ऐसे तरीकों से बनी सरकार को बर्खास्त किया जाए।
प्रजेंटेशन के प्रबंधन में अनुपम सिन्हा, संजय सिंह आजाद और ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी की भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, समरेन्द्र नाथ तिवारी, आशीष ठाकुर, अली रजा खान, राजू गद्दी, नारायण डे, मुन्ना मिश्र, दीपक यादव, अभिषेक मोहंती, विनोद यादव, अरुण कुमार सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, मो. शब्बीर, गुरदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।