रांची| एक ओर झारखंड में कोरोना तांडव मचा रहा वही दूसरी ओर झारखंड में कोरोना के स्ट्रेन का पता चला है| बता दे की यहाँ से 50 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे| जिसमें 9 सैंपल यूके स्ट्रेन के मिले हैं और 4 सैंपल का डबल स्ट्रेन मिला है| दरअसल इसमे 3% सैंपल घातक पाए गए है| वही सरकार इस मामले पर सख्ती बढ़ा सकती है|
दरअसल सरकार ने सभी आरटी-पीसीआर लैब प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वे अपने लैब से कम से कम 5 प्रतिशत स्ट्रेन जांच के लिए बाहर भेजें|
बता दे की झारखंड के अलावा 18 राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट मिले हैं| नए वैरिएंट तीन अलग-अलग देशों के हैं| देश में नए वेरिएंट के 771 से अधिक मामले मिलने के बाद राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है|
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now