चतरा। टंडवा थाना क्षेत्र के मगध बसरिया मोड के पास अपराधियों के फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हो गए। अपराधियों के फायरिंग में आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दो कर्मी घायल हो गए। घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर मगध बसरिया मोड के पास बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने फायरिंग की। इसमें दो ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के दो कर्मी घायल हो गए। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के पीछे किसी अपराधी संगठन का हाथ है, या फिर किसी उग्रवादी संगठन का इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now