रांची : झारखंड में 13 जिलों के उपायुक्तों का तबादला किया गया है। इसे लेकर कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, श्रावणी मेले के बीच में ही देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजयंत्री (Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri) को हटा दिया गया है। उन्हें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का डीसी बनाया गया है। हालांकि, उन्हें देवघर श्रावणी मेला को लेकर सभी जानकारी व्यावहारिक रूप से साझा करने के बाद ही प्रभार अदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



