रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने स्वस्थ होकर विधिवत कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचकर अम्फान तूफान से प्रभावित होने वाले प्रदेश के जिले जमशेदपुर महानगर, ग्रामीण ,चाईबासा आदि के जिलाध्यक्षों से बात कर आवश्यक सहायता केलिये कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया।
श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्थापित कोरेन्टीन सेंटर में आवश्यक सुविधा नही उपलब्ध करा पा रही है। लंबे समय तक कष्ट झेलकर लौटे प्रवासी कोरेन्टीन सेंटर में कष्ट झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कोरेन्टीन सेंटर पर सुबिधा उपलब्ध कराने की मांग की।
साथ ही रेलवे स्टेशन से या राज्य की सीमा में पहुचने वाले मजदूरों को उनके घर पहुचने के लिये वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की मांग की।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now