रामगढ़। रामगढ़ जिला पुलिस ने नक्सली के नाम पर एके-47 और 1000 गोली की रंगदारी मांगने वाले एक नक्सली को गिरफ्तारी गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी सोमवार को एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आबिद खान कुज्जू ओपी क्षेत्र के पुराना बाजार टांड़ का रहने वाला है। उसका स्थाई पता मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना जिला अंतर्गत रेठौरा थाना क्षेत्र के उरहाना गांव में है। एसडीपीओ ने बताया कि उसने उत्तरी छोटानागपुर सब जोनल एरिया कमेटी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माओवादी का पर्चा जारी कर वेस्ट बोकारो ओपी के क्वार्टर नंबर सी 33 निवासी शकुंतला देवी पति धर्मेंद्र साहू से रंगदारी मांगी थी। नक्सली के नाम पर हथियार और गोली मांगने का सिलसिला 29 जुलाई से चल रहा था। लेकिन डरे सहमे परिवार ने 8 अगस्त को इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को मिली, वेस्ट बोकारो ओपी के मुराद हसन व अन्य जवानों के द्वारा इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की गई। पुलिस ने एमसीसी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति को ₹50000 तत्काल देने का वादा करवाया और इसके बाद आगे हथियार की बात करने की बात कही। पुलिस की जाल में आबिद खान फंस गया। वह ₹50000 लेने के लिए सोमवार को सुबह आरा चार नंबर के पास पहुंचा। उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। आबिद खान ने बताया कि इस रंगदारी मांगने की योजना का मुख्य सरगना चतरा निवासी दुखन है। उसके द्वारा ही लेवी का पैसा लेने हेतु उसे भेजा गया था। आबिद खान ने यह भी बताया कि उसका एक दोस्त साढू वाले खान हजारीबाग जेल में बंद है। उसी ने उसे दुखन से मिलवाया था। पुलिस अब उन दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने में जुट गई है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now