खूँटी। जिले में एक निजी कम्पनी iKure Techsoft Private Limited के द्वारा जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएगी। यह सुविधा ससमय पूरा किये जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन इसका जिम्मा ले रही है। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान सामान्य व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उचित देख-भाल मुहैया कराने के उद्देश्य से इन क्षेत्रों में iKure द्वारा विकसित किये गए एप्लिकेशन की सहायता से वीडियो कंसल्टेंसी के माध्यम से डॉक्टरों द्वारा उचित सुझाव दिए जाएंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार मरीजों के लिए दवाईयां उनके घर तक भेजी जाएंगी। उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि मोबाईल टीम के माध्यम से ऑन स्पॉट टेस्टिंग, हेल्थ स्क्रीनिंग व मेडिसिन किट का वितरण कराया जाय। इससे सुगम तरीके से ससमय चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित कराया जा सकेगा।
Previous Articleकोरोना पॉजिटिव होने पर पत्नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान
Next Article पुणे के कमला नेहरू अस्पताल में लगी आग





