खूँटी। बिरसा कॉलेज मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेल दिवस के शुभ अवसर पर वॉलीबॉल टीम का चयन हेतु मैच कराया गया। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य सुदूर गांवों एवं कस्बों में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना है इस चयन प्रक्रिया में पूरी खूंटी जिला से 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया इसमें से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विरसा कॉलेज के प्राचार्य जेरमन कुल्लू कीड़ो ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। तथा चयन हेतु नेशनल खिलाड़ी सह झारखंड वॉलीबॉल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह तथा नेशनल खिलाड़ी शिवदयाल ने चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। फाइनल मैच यंग स्टार मोहना टोली तथा बागी बेलवादग के बीच मंगलवार को सुबह 9 बजे विरसा कॉलेज के प्रांगण में खेला जाएगा। खिलाड़ियों के चयन प्रतियोगिता में खूंटी जिला वॉलीबॉल अध्यक्ष गौतम नाग, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव प्रकाश टुटी, उपसचिव हेमंत कुमार संरक्षक कुलेश्वर कुमार, तथा कोषाध्यक्ष अमित कुमार आदि ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



