रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11.05 बजे शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य में कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठने वाली पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को झारखंड विधानसभा की ओर से शुभकामनाएं दी। स्पीकर ने कहा कि जनजाति महिला के राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद उम्मीद है कि देश में महिला सशक्तीकरण , दलित, आदिवासी लोगों के अधिकारों को पूरा करने में बल मिलेगा। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहली बार एक आदिवासी महिला का आसीन होना देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद दूसरी बार देश को महिला राष्ट्रपति मिला है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिये उनका राष्ट्रपति चुना जाना मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही स्पीकर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को भी शुभकामनाएं दी।
स्पीकर ने कहा कि विधानसभा की समितियां मिनी विधानसभा की तरह काम करता है। चालू वर्ष के लिए 23 विधानसभा समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह समितियां जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करेगी। जब सदन आहूत नहीं होता है तब यह समितियां ही सरकार के विभिन्न योजनाओं का आकलन करती है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now