स्वदेश संवाददाता
इचाक। रांची पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के पास स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों पति पत्नी एवं एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गया।तीनो घायल भेलवारा गांव के बताए जा रहे हैं, जो डुमररौन गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. घटना बुधवार को करीब 8:00 बजे रात घटी। घटना के बाद भाजपा नेता दिलीप मेहता समेत स्थानीय युवकों ने स्कॉर्पियो को इचाक मोड़ से आगे भारत पेट्रोलियम पंप के पास पकड़ लिया। स्कॉर्पियो पर चार लोग सवार थे, जिसमें तीन लोग भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने नशे से धुत ड्राइवर एवं स्कॉर्पियो को पकड़ लिया है.और इसकी सूचना इचाक पुलिस को दिया। सूचना पाकर एस आई संतोष कुमार समेत अन्य पुलिस पहुंची एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल तीनों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं स्कॉर्पियो एवं उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। बच्चा की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो संख्या बी आर 01 एफ जेड 9777 पर सवार नशे से धुत युवक हजारीबाग से बिहार जा रहे थे। इसी बीच जे एच 02बीबी 7183 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार आगे जा रहे पति-पत्नी एवं एक बच्चा को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक सवार बच्चा समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



