मयूरहंड चतरा थाना क्षेत्र के महेशा जंगल में अधजला शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गया है। इस मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ चरवाहे अपना पशु जंगल में चला रहे थे कि इसी बीच उन्हें जंगल में एक युवती का अधजला शरीर मिला।अधजले शरीर को देखने के बाद चरवाहे शुरू में हक्का-बक्का रह गए और बाद में इसकी सूचना पुलिस को दिए।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह एएसआई जवाहर राम दलबल के साथ महेशा जंगल पहुंचे और अधजले युवती का शव अपने कब्जे में लिये।इधर घटना की खबर पाते ही चतरा डीएसपी श्री केदार राम महेशा जंगल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी लेने में जुट गए।पुलिस को घटनास्थल से एक प्लास्टिक का थैला और चप्पल बरामद की है।प्लास्टिक पर उदय नारायण मेहता का नाम लिखा हुआ है।पुलिस इसी आधार पर कुछ साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।यह घटना लाडर्स इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लांट के समीप सलैया जाने वाली सड़क के किनारे घटित हुयी है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर ही मौजूद थी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now