स्वदेश संवाददाता
विष्णुगढ़ : झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक महमूद आलम के नेतृत्व में संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया। बंद विष्णुगढ़ सातमिल चौक से प्रखंड कार्यालय तक पैदल मार्च के साथ शुरू हुआ।बंद सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूरी तरह से प्रभावी रहा। हालांकि, अंचलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट बनकर धरना स्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी के सहयोग से कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ घंटों बाद उन्हें थाना परिसर से छोड़ दिया गया और धरना शाम 6:00 बजे तक बढ़ा दिया गया। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोजगार और सम्मानजनक पेंशन।
विष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा।विष्णुगढ़ में पुलिस अनुमंडल मुख्यालय की स्थापना।चिन्हित आंदोलनकारियों को आवास और मुफ्त बिजली।
आंदोलनकारी इन मांगों को लेकर 9 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।बंद को मिला व्यापक समर्थन विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी आंदोलनकारी बंद में शामिल हुए और इसे सफल बनाया। दुलारचंद साव, घनश्याम पाठक, इशाक अंसारी, सादिक अंसारी, हामिद अंसारी, इबरार अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, शफीक अंसारी, कुलदीप रविदास, झलिया देवी, लगनी मोसमत, पनवा देवी, विमला मोसमत सहित कई अन्य आंदोलनकारियों ने इस बंद का समर्थन किया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now