दुमका। दुमका पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अम्बर लकड़ा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ़्तार अपराधियों के पास से पुलिस 1 लाख 47 हजार 300 नगद, 34 पीस सिमकार्ड, 10 मोबाइल, 29 पीस एटीएम, 5 पासबुक एवं एक पौलीथीन रबड़ बरामद किया गया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर नगर थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर मिनी अमर चित्र मंदिर सिनेमा हॉल के सामने से बेलोरो सहित तीन अपराधियों को दबोचने में कामयाब हुई थी। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस अन्य पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल हुई। एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की जल्द गिरफ्तारी होगी। गिरफ्तार अपराधियों में विवेक कुमार मंडल ( जामताड़ा ) , कौशल कुमार ( जामताड़ा ), मुकेश मंडल ( नारायणपुर), अरुण कुमार साह (गोड्डा), निजाम अंसारी (दुमका) , जियाउल अंसारी ( शिकारीपाड़ा), सलाम अंसारी ( शिकारीपाड़ा) एवं नेमुल अंसारी ( शिकारीपाड़ा) है। एसपी ने बताया कि पुलिस को यह सफलता डीएनपी बिजय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, एसआई श्यामलाल कुमार मंडल,राजेश कुमकर एएसआई अशोक मिश्र सहित अन्य सादे लिबास में अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हुई।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now