सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सत्तीपारा में गुरुवार को झारखंड का चुनाव दल रास्ता भटक कर पहुंच गया। मतदान दल के पास इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन समेत अन्य चुनावी सामग्री मौजूद है। जिला प्रशासन उन्हें झारखंड भेजने की तैयारी कर रहा है।
बताया गया है कि गुरुवार दोपहर झारखंड का चुनाव दल रास्ता भटक गया और जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के सत्तीपारा गांव में पहुंच गया। सभी मतदानकर्मी हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे, जिन्हें छोड़कर हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। मतदानकर्मियों के पास ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री मौजूद हैं। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मतदानकर्मियों को वापस भेजने की तैयारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य में पहले चरण की 13 सीटों पर 30 नवम्बर को मतदान होना है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



