बोकारो। बोकारो जिले के उग्रवाद प्रभावित गोमिया के लुगू पहाड़ के तलहटी स्थित टूटी झरना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा -माओवादी के हथियारबंद दस्ते के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो जवानों को गोली लगने के बाद इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ स्थल से एक राइफल,15 गोली, एक मैगजीन और अन्य सामानों को भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ 25लाख के इनामी माओवादी नक्सली मिथिलेश के दस्ते के साथ हुई है। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये है। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह और कांस्टेबल विष्णु कुमार घायल हो गये है। एक जवान गंभीर रूप से घायल है, वहीं दूसरे जवान को मामूली चोट आयी है। एक जवान को पेट में गोली लगी है, तो दूसरे जवान को छाती में गोली लगने की खबर है।
एसपी चंदन कुमार झा ने गुरूवार बताया कि सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन की ओर से नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलि़स को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की ओर से की गयी जवाबी फायरिंग में नक्सली पीछे हटने को मजबूर हुए। सर्च ऑपरेशन में राइफल और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किये गये है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है। घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे को देखकर नक्सलियों को गोली लगने की पुष्टि होती है, लेकिन नक्सली अपने घायल साथी को साथ लेकर भाग निकले है। पुलिस इलाके की घेराबंदी का सर्च ऑपरेशन चला रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now