स्वदेश संवाददाता
बड़कागांव। दैनिक बाजार स्थित आर-पी ज्वेलर्स परिसर में इवेंट पार्टी हॉल का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानाध्यापक रघुनाथ प्रसाद स्वर्णकार के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर इवेंट पार्टी हॉल के संचालक राधा वर्मा ने बताया कि किसी भी तरह की छोटी-बड़ी पार्टी के लिए यहां के स्थानीय लोगों को कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा और इस पार्टी हॉल में कम से कम बजट में वह अपना पार्टी मना सकेंगे। इसके अलावा इस हाल में विभिन्न कार्यक्रमों जैसे बर्थडे पार्टी, रिंग सेरेमनी, शादी व निजी पार्टी के लिए उपयुक्त है। जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान आ सकते हैं और पार्टी का आनंद उठा सकते हैं। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से रघुनाथ प्रसाद, अवधेश वर्मा, नीलम वर्मा, ब्रजेश वर्मा, संध्या वर्मा, मुकेश वर्मा, स्मिति वर्मा, पम्मी वर्मा, क्विक वर्मा, चितरंजन वर्मा, राधा वर्मा, मेघा वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रियांशु वर्मा, यश वर्मा, प्रियम वर्मा, सरस वर्मा के अलावा दर्जनों से अधिक लोग उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


