स्वदेश संवाददाता
बड़कागांव। पिपर्दी विश्रामपुर में इंफिनिटी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ एजुकेशन का भव्य उद्घाटन रविवार को गरिमामय वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति डिएवी शिक्षक कृष्ण कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर विपिन कुमार, नया टांड पंचायत के मुखिया लीलावती, अरुण कुमार मेहता, इंटर आर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य अली सलमान, उप प्राचार्य अवधेश कुमार, रघिब अफजल उर्फ गुड्डू, मिथिलेश कुमार, सुमित कुमार शामिल हुए। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय की स्थापना जिस उद्देश्य से की गयी है, उस पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए योग्य और समर्पित शिक्षकों का चयन आवश्यक है, तभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आज के एआइ के दौर में शिक्षा चुनौतीपूर्ण हो गयी है, ऐसे में शिक्षा के साथ समझ और विवेक का विकास जरूरी है। शिक्षा से धन तो कमाया जा सकता है, लेकिन जीवन को समझने के लिए गुरु का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि एक पाठशाला खुलेगी तो कई मधुशालाएं बंद होंगी। विशिष्ट अतिथि विपिन कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को समाज में बदलाव की कुंजी है। किसी भी क्षेत्र, राज्य और देश के विकास की नींव मजबूत शिक्षा व्यवस्था पर ही टिकी होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय विद्यालयों की भूमिका केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गयी है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। इस विद्यालय के संस्थापक द मास्टर्स कॉन्सेप्ट अकैडमी के मोहम्मद नईम अंसारी पिछले 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कूल की मुख्य विशेषता बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के साथ साथ केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल के लिए तैयार करना मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से उपेंद्र कुमार यादव, बाबूलाल कुमार यादव, संजय कुमार यादव, बंधु प्रजापति, न्यू नमन विद्या पब्लिक स्कूल के संस्थापक असलम अंसारी, आर्यभट्ट साइंस कॉलेज बड़कागांव के शिक्षक मुकेश कुमार, कन्हैया कुमार, अनिता कुमारी सही तर्जनों लोग उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now




