स्वदेश संवाददाता
बड़कागांव। बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में नन्हे मुन्ने बच्चों के पढ़ने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का जर्जर स्थिति को देखते हुए बड़कागांव विधायक का रोशन लाल चौधरी ने इस जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रो को प्राथमिकता के साथ लेते हुए अपने प्रयासों के साथ जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण विद्युतीकरण, चापानल, समरसेबल पंप के साथ स्वच्छता कार्य सेप्टिक टैंक एवं अन्य स्टेशनरी कार्य कर नन्हे मुन्ने बच्चों के पढ़ने के लायक बनाया जाएगा। इस संबंध में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा की यह नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और इन बच्चों के शिक्षा और सुरक्षा की व्यवस्था देना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम अपने भविष्य के के साथ शिक्षा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करना चाहते हैं। इसलिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पठन-पाठन की नई व्यवस्था के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इन केंद्रों पर बच्चों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, और पोषण संबंधी सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर कार्य किया जाएगा।विधायक ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने देखरेख में पूरी मजबूती के साथ यह कार्य को करने का कार्य करें यह हमारे बच्चों के भविष्य की बात है। पहले चरण में एक करोड़ 31 लाख 56500 की लागत से बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड हरिजन टोला, हरली हरिजन टोला, डोकाटांड, नापोकला हरिजन टोला, इसको स्थित आंगनबाड़ी केंद्र केरेडारी प्रखंड अंतर्गत गर्रीकला 2, गर्रीकला भुईयां टोला, गर्री चमार टोला, बेलतू 2, बेलतू 3, जमीरा, चट्टीपेटो 1, पुरनीपेटो, बेलापेटो, बेलाटोला, केन्दुवाटांड, कराली, सलगा 2, कुठान के आंगनबाड़ी केंद्रो का कायाकल्प होगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



