नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस पत्र को फेक बताया है जिसमें हिन्दुओं को मुस्लिम महिलाओं से विवाह कर उनका धर्मांतरण करने को कहा गया है। पत्र साझा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम पर सोशल मीडिया में चल रहा यह पत्रक पूर्णतः झूठा है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस पत्र को आधार बनाते हुए संघ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



