लोहरदगा। जिले के सेन्हा एवं किस्को प्रखंड क्षेत्र के देवदरिया के जंगलों में पिछले दो दिन से आग लगी हुई है. जंगलों में आग की लपटें उठ रही हैं. यहां रहने वाले पशु पक्षियों की सामत आ गई है. आम लोग भी परेशान हैं. जंगल में आग पूरी तेजी से फैल रही है. वन विभाग को जानकारी देने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. वन विभाग के चंद्रशेखर महतो ने बताया कि सूचना मिलने पर आग बुझाने की मशीन भेज दी गई है.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





