लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में टोरी-शिवपुर रेलखंड के फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को कोयला लोड मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी फुलबसिया रेलवे स्टेशन से लौट रही थी। आग लगने की सूचना मिलते ही रेल पुलिस ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इससे पहले कोयला लदे बोगियों को इंजन से अलग कर दिया गया। मालगाड़ी के इंजन में कैसे आग लगी इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है,लेकिन आशंका जाहिर की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण इंजन में आग लगी होगी। आग बुझा लिया गया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



