लातेहार। लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार डकैतों में रिजवान खान, अनीश खान, शाहिद आलम, अजय कुमार तथा तौफीक अंसारी शामिल है। सभी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं।
इस संबंध में एसडीपीओ रतीभान सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के डकैतों का गिरोह लातेहार जिले के महुआडांड़ के इलाके में लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। एक सप्ताह पूर्व डकैतों का गिरोह महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव के एक व्यवसाई के घर बंदूक के बल पर डकैती कर ली थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सभी डकैत छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं।सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से चोरी के एलसीडी, जेवर, मोबाइल समेत अन्य सामान भी बरामद किए हैं। छापामारी में पुलिस अधिकारी महेंद्र करमाली ,आलोक दुबे, धीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



