BOKARO : जिला अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित पेटरवार तेनु रोड़ में विदेशी शराब दुकान से लगभग पांच लाख एकतिस हजार की बन्दुक की नोक पर लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया गया। लूट के क्रम में लुटेरों के द्वारा दो फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वहीं दुकान में तीन स्टाफ आनन्द भूषण, साकेत कुमार सिंह और विष्णु प्रसाद मौजूद थे। वहीं आनन्द भूषण ने बताया की एक स्टाफ बाथरूम करने के लिये बाहर निकला और बाथरूम के बाद दुकान के अंदर आ रहा था उसी दौरान लुटेरे स्टाफ को अंदर की और धकेलते हुए दुकान में प्रवेश किये और पहले मोबाईल छीन लिया और तीन लुटेरे हमलोगो को पीटने लगे और एक पैसा खोजने लगा पैसे मिलने के बाद दुकान के एक स्टाफ पर फायरिंग किया और दूसरा फायरिंग मेरे ऊपर किया लेकिन वह काउंटर में लगा। वहीं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं पेटरवार थाना को सुचना दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू मुंडा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर कारतूस के खोखे को अपने साथ ले गई साथ की काउंटर से बही खाता भी ले गई है। वहीं लुटेरे दो मोटर साईकिल से चार लुटेरे आये थे और लगभग 9:30 बजे घटना को दिया और घटना को अंजाम देने के बाद तेनुघाट की और मौसम और तेज पानी का सहारा लेकर भाग निकले।
Previous Articleप्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे बहुत काम, बिहार के विकास में केंद्र सरकार का अहम योगदान : नीतीश कुमार
Next Article एसपी ने लड़की की शादी कराई, किया कन्यादान



