बड़कागांव। वन बचाव व विस्तार के लिए वन संरक्षण समिति पड़रिया एवं कांडतरी की संयुक्त बैठक बूढ़वा महादेव परिसर में की गई, जिसकी अध्यक्षता लालदेव ठाकुर एवं संचालन कुलेश्वर कुमार ने किया। बूढ़वा महादेव जंगल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से सखुआ पेड़ काटने पर रोक लगाया गया है। पेड़ काटते पकड़े जाने पर कड़ी से कडी कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। बैठक में ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। महिलाएं बुढ़वा महादेव जंगल से सखुआ के पत्ते से आधुनिक तरह से पत्तल दोना बनाने का प्रस्ताव रखा।बैठक में पूनम साहू, शिव शंकर मेहता, उदय मेहता, मनोज ठाकुर, मुंशी महतो, संजय महतो, पलको देवी, ललिता देवी, राजो देवी, नागिया देवी, सरस्वती देवी, बुधनी देवी, पियासो देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, साबित देवी, मानको देवी के अलावा दर्जनों महिला उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now