रांची। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का गुरुवार को निधन हो गया।
सूत्रों ने बताया कि चक्रवर्ती ने बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सजल वहां इलाज कराने गये थे। चारा घोटाला में सजा पा चुके सजल जमानत पर चल रहे थे। कोर्ट ने उन्हें 5 साल जेल की सजा दी थी। चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से निकासी मामले में वह आरोपित थे।
उल्लेखनीय है कि सजल चक्रवर्ती झारखंड के चर्चित आइएएस थे। वह रांची के उपायुक्त भी रह चुके थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रांची के एक अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार के रूप में की थी, बाद में उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास की थी। 90 के दशक में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के चहेते अफसरों में उनकी गिनती होती थी। सजल चक्रवती का जन्म रांची में 19 मार्च 1956 में हुआ था। 1980 में राज्य में आईएएस के रूप में पद ग्रहण किये थे। 30 मई 2014 से 30 दिसबंर 2016 तक वो झारखंड के मुख्य सचिव रहे थे। 2016 में वो भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर हुए थे। चक्रवर्ती मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं और इनकी यहां गहरी पैठ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहने के दौरान भी उन्होंने आम जनता से सीधे संपर्क बनाये रखा था। उनका सहज स्वभाव लोगों को खूब भाता था। मुख्य सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने देर रात थानों और अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर खलबली मचा दी थी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now