रांची। साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के लखीपुर टोला में एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चार किशोर को (पकड़ा) निरुद्ध किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पीके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि 12 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दफना दिया गया है। मामले की छानबीन के दौरान दो बच्चियां अपने मित्रों से मिलने सात अक्टूबर को गई थी और 2 दिन बाद वह दोनों बच्चियां वापस आ रही थी। इसी क्रम में उनके गांव के चार पांच लड़कों ने उन्हें रोककर जोर जबरदस्ती की , जहां से एक बच्ची भागने में सफल रही। दूसरी बच्ची को उन लोगों के द्वारा पकड़कर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी क्रम में नाबालिग की मौत हो गई, तो उन लड़कों ने शव को उसके ही घर के पास जाकर कर रख दिया। इसके बाद बेटा के घरवालों ने रीति रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया। अनुसंधान की क्रम में पीड़ता के शव को दंडाधिकारी के आदेश से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया घटना में शामिल चार लड़कों को निरुद्ध किया गया इन लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है घटना में शामिल एक किशोर को निरुद्ध करने की प्रक्रिया जारी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



