गिरिडीह। अहिल्यापुर थाना पुलिस ने बुधवार को चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विश्वनाथ मंडल, राजेन्द्र मंडल, कैलाश मंडल और संतोष मंडल शामिल हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी अहिल्यापुर के चिकसोरिया गांव के रहने वाले हैं। साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के अनुसार चारों अपराधी चिकसोरिया गांव के जंगल में साइबर अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे थे। इसी बीच अहिल्यापुर थाना की पुलिस और साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चिकसोरिया जंगल में छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी। डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से छह मोबाइल फोन, सात एटीएम, नौ सिम कार्ड, दो बाईक और 25 हजार नगद बरामद किया गये हैं। साइबर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों अपराधी एनीडेस्क, टीमवीअर जैसे एप्प के माध्यम से साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते आ रहे थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now