गिरिडीह । जमुआ थाना क्षे में रविवार की दोपहर स्नान करने गयी चार बच्ची पानी में डूब गई। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन बच्ची को किसी तरह से ग्रामीणाें ने डूबने बचा लिया।
बताया जाता है कि मृतक बच्ची द्वारपहरी गांव की रहने वाली थी। वह शादी समारोह में शामिल होने बाबू मियां के घर अरवाटाड अपनी मां के साथ आयी थी। रविवार की दोपहर अपने सहेलियों के साथ गांव के ही तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाने के दौरान चारों बच्ची गहरे पानी में चली गयी। तभी गांव के ही जहूर अंसारी की पुत्री की नजर डूब रही उन बच्चियों पर पड़ी। उसने किसी तरह तील बच्चियों को बचा लिया। लेकिन एक बच्ची को बचाने में असफल रही। बाद में इसकी जानकारी गांव वालों को दी गई। गांव वाले तालाब में कूद कर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





