जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग कर फुरकान अंसारी की हत्या कर दी गई। नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर मोड़ पर सुबह करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी।